Follow Us:

बस- ट्रक में भिड़ंत, 2 की मौके पर मौत 20 यात्री घायल

समाचार फर्स्ट डेस्क |

बुलंदशहर के सिकंदराबाद क्षेत्र में दिल्ली जा रही बस हादसे का शिकार हो गई। हादसा नेशनल हाईवे 91 पर ट्रक औऱ बस में भिड़ंत होने से हुआ है। इस हादसे में 2 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि करीब 20 यात्री घायल बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार घायल यात्रियों को प्राथमिक तौर पर नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मौके पर पहुंचे लोगों ने घायल यात्रियों की सहायता की। दुर्घटना में घायल कई लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।