Follow Us:

चंबा: कार को बचाने के चलते खाई में गिरने से बची निजी बस, 38 लोग थे सवार

नवनीत बत्ता |

चंबा जिला मुख्यालय से बैरागढ़ के लिए जा रही एक निजी बस हादसे का शिकार होते बची। बस में करीब 38 सवारियां मौजूद थीं। जानकारी के अनुसार कल्हेल के पास सामने से तेज गति से आ रही एक कार को बचाते हुए बस सड़क के बिल्कुल किनारे पहुंच गई।

इस दौरान बस का एक टायर भी लगभग बाहर चला गया, हालांकि बस दुर्घटना का शिकार होने से बच गई। गौर हो कि भूस्खलन के चलते पहाड़ी सड़कों पर हादसों का खतरा बना रहता है। अगर बस खाई में जा गिरती तो कई लोगों के हादसे का शिकार होने की आशंका थी।