बिलासपुरः लैंडस्लाइड की चपेट में आया कैंटर खाई में गिरा, चालक की मौत

<p>बिलासपुर में हुई भारी बारिश का सबसे ज्यादा असर चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे-205 पर देखने को मिला है। भारी बारिश के चलते जहां स्वारघाट से बिलासपुर तक जगह-जगह लैंडस्लाइड हुआ। जिसके कारण लगभग 5 हजार यात्री जाम में फसे हुए थे। वहीं, छाड़ोल के पास हुए भारी लैंडस्लाइड की चपेट में एक कैंटर आ गया और पहाड़ी के मलबे के साथ कई फ़ीट नीचे गहरी खाई में चला गया जिसमे कैंटर चालक की मौके पर ही मौत हो गयी।</p>

<p>जिला प्रशासन और पुलिसकर्मियों ने स्थानीय ग्रामीणों के साथ मिलकर 3 से 4 घंटों तक रेस्क्यू चलाया। तब जाकर मृतक चालक का शव बरामद हुआ। इस बात की जानकारी देते हुए बिलासपुर के कार्यकारी उपायुक्त विनय धीमान ने बताया की मृतक चालक का नाम अजेंद्र सिंह है जो की जीरकपुर का रहने वाला है। उन्होंने कहा कि भारी बारिश के चलते अभी तक विभिन्न विभागों सहित लोगों के घरों और खेतों को मिलाकर 20 करोड़ का नुकसान हुआ है।</p>

<p>साथ ही चंडीगढ़-मनाली एनएच-205 को केवल छोटी गाड़ियों के लिए खोले जाने की बात कही जबकि बड़ी गाड़ियों की सोमवार को आवाजाही शुरू की जाएगी। जिले में जगह-जगह हुए लैंडस्लाइड के मामलों को देखते हुए 19 अगस्त को जिले के सभी सरकारी और निजी शिक्षण संस्थानों को बंद करने के भी कार्यकारी उपयुक्त विनय धीमान ने आदेश जारी किये है।&nbsp;</p>

<p><img src=”/media/gallery/images/image(4235).jpeg” style=”height:800px; width:700px” /></p>

Samachar First

Recent Posts

Himachal: भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने लौटाई एमएचए की सिक्योरिटी

  धर्मशाला:जसवां प्रागपुर से भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने एमएचए की सिक्योरिटी लौटा दी है।…

8 hours ago

शिलाई में सड़कों पर उतरे हिन्दू संगठनों का प्रदर्शन

  शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…

13 hours ago

एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह होंगे अगले वायुसेना प्रमुख

  New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…

13 hours ago

बंद नहीं अपग्रेड होगा गोपालपुर चिड़ियाघर

  गोपालपुर चिड़ियाघर बंद नहीं होगा। बल्कि अपग्रेड किया जा रहा है। चिड़ियाघर में व्‍यवस्‍थाएं…

14 hours ago

कांगड़ा में दो हादसे:टैंक में तीन मजदूर बेह‍ोश, स्कूल बस और कार से टकराई पंजाब रोड़वेज की बस, एक गंभीर

  धर्मशाला: कांगड़ा में शनिवार को दो हादसे हुए हैं। पहला हादसा बसनूर शाहपुर का…

14 hours ago

पहले खाए बादाम फिर चोरी की वारदात को अंजाम

हमीरपुर के दो संस्थानों में चोरी की वारदात लैपटॉप,नगदी और चांदी के सिक्के हुए चोरी…

14 hours ago