Follow Us:

मनाली से लौट रही कार दुर्घटनाग्रस्त, गंभीर हालत में कार चालक टांडा रेफ़र

डेस्क |

मंडी-पठानकोट हाइवे पर जोगिंद्रनगर शहर के नजदीक पातकू में एक ऑल्टो कार दुर्घटना में कार सवार एक गंभीर घायल हुआ है। घायल को सिविल अस्पताल जोगिंद्रनगर में प्राथमिक उपचार दिलकार जिला कांगडा के टांडा मेडिकल अस्पताल में रेफर किया गया है। हालत गंभीर बताई जा रही है और पुलिस चोकी घट्टा स्थित चोंतडा ने घायल के परिजनों को सूचना दे दी है। कार हादसा रात करीब दो बजे के आसपास होने की जानकारी मिली है।

जानकारी के मुताबिक, टैक्सी चालक सुरेश 40 जोगेंदर नगर शहर से करीब 6 किलोमीटर दूर अपनी कार से अंनियत्रण खो बैठा और सड़क किनारे गहरी ढांक में कार सहित गिर पड़ा। रात के अंधेरे में किसी को भी सड़क हादसे की भनक नहीं लगी। आज रविवार सुबह पीएम मोदी की रैली को जा रही पुलिस की गाड़ी में सवार पुलिस के जवानों की नजर दुर्घटनाग्रस्त कार में पड़ी तो कार सवार घायल अवस्था में बेसुध मिला जिसकी सूचना सबसे पहले नजदीकी पुलिस थाना को दी गई। थाना प्रभारी प्रीतम जरियाल ने कार हादसे में एक घायल की पुष्टि की है।