Follow Us:

शिमला: गहरी खाई में गिरी 4 युवकों से भरी कार, दो की मौके पर मौत

पी. चंद |

शिमला: कोटखाई थाना क्षेत्र में आज सुबह एक कार गहरी खाई में जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे में दो युवकों की घटनास्थल पर मौत हो गई। मृतकों में 13 साल का एक किशोर है। हादसा सुबह लगभग 8 बजे महासू रोड पर म्यानी के पास हुआ।

गाड़ी नंबर HP 95- 2085 में 4 लोग सवार थे जिनमें से दो की मौक़े पर ही मौत हो चुकी है। मृतकों में आर्यन (13) पुत्र बिहारी लाल और दिनेश (31) पुत्र ज्ञान चंद शमिल हैं। दोनों युवक कोटखाई के निवासी बताए गए हैं। हादसे के तुंरत बाद कोटखाई पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शवों को खाई से निकाला। जबकि कार्तिक व गोविंद घायल है। जिनको उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र कोटखाई ले जाया गया है।

डीएसपी ठियोग लखबीर सिंह ने हादसे में 2 युवकों की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि केस दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।