क्राइम/हादसा

शिमला: गहरी खाई में गिरी 4 युवकों से भरी कार, दो की मौके पर मौत

शिमला: कोटखाई थाना क्षेत्र में आज सुबह एक कार गहरी खाई में जा गिरी। इस दर्दनाक हादसे में दो युवकों की घटनास्थल पर मौत हो गई। मृतकों में 13 साल का एक किशोर है। हादसा सुबह लगभग 8 बजे महासू रोड पर म्यानी के पास हुआ।

गाड़ी नंबर HP 95- 2085 में 4 लोग सवार थे जिनमें से दो की मौक़े पर ही मौत हो चुकी है। मृतकों में आर्यन (13) पुत्र बिहारी लाल और दिनेश (31) पुत्र ज्ञान चंद शमिल हैं। दोनों युवक कोटखाई के निवासी बताए गए हैं। हादसे के तुंरत बाद कोटखाई पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शवों को खाई से निकाला। जबकि कार्तिक व गोविंद घायल है। जिनको उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र कोटखाई ले जाया गया है।

डीएसपी ठियोग लखबीर सिंह ने हादसे में 2 युवकों की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि केस दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Samachar First

Recent Posts

मतदान के दिन लगाई जाएगी एनसीसी कैडेटों की ड्यूटी

मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने पुलिस और नेशनल कैडेट कोर (एनसीसी) की राज्य स्तरीय…

4 mins ago

नामांकन के दौरान तीन गाड़ियों को ही प्रवेश द्वार तक मिलेगी अनुमति: DC

नामांकन के दौरान तीन गाड़ियों को ही प्रवेश द्वार तक मिलेगी अनुमति: डीसी नामांकन कक्ष…

17 mins ago

जयराम ठाकुर देख रहे मुंगेरी लाल के सपने: CM

आर्थिक तंगी के बावजूद कांग्रेस ने दी 1.36 लाख कर्मचारियों को पुरानी पेंशन- सीएम जयराम…

20 mins ago

झूठ बोलने के सारे रिकॉर्ड तोड़ रहे जयराम ठाकुर: जगत नेगी

जयराम बताएँ, किस सेब बाग़बानों को भाजपा ने दिया 50 रुपए समर्थन मूल्य : जगत…

24 mins ago

विदेश में नौकरी करने के लिए यहां पर होने जा रहे हैं साक्षात्कार, खबर में पढ़े

प्रदेश की नामी कंपनी इंटेलेक्ट ग्लोबल रिसर्च एंड सॉल्यूशन मोहाली पंजाब द्वारा पुरुषों व महिलाओं…

55 mins ago

मोदी से बड़े हो गए क्या हिमाचल भाजपा के नेता: नंद लाल

मोदी से बड़े हो गए क्या हिमाचल भाजपा के नेता: नंद लाल पुरानी पेंशन पर…

1 hour ago