Follow Us:

ऊना: सड़क पर गाय को बचाते पलटी कार, मां-बेटा घायल

रविंदर कुमार |

ऊना के बंगाणा में बौल में गाय को बचाते हुए एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में कार सवार मां और बेटा जख्मी हुए हैं। घायलों को 108 की मदद से ऊना अस्पताल में भर्ती करवाया गया हैं, जहां उनका उपचार जारी है।

जानकारी के मुताबिक शशी निवासी दिल्ली परिवार सहित अपने पुराने घर पालमपुर गए हुए थे। बौल पहुंचने पर अचानक बेसहारा गाय गाड़ी के सामने आ गई। गाय को बचाते हुए अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई और झाडियों में घुस गई।

हादसे में कार सवार शशी के रहने वाली 42 वर्षीय नीता और 17 वर्षीय बेटे आयुष को चोटें आई हैं। दोनों घायलों को 108 रोगी वाहन की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया है, जहां उनकी हालत में सुधार आया है। डीएसपी हैडक्वार्टर अशोक वर्मा ने बताया कि पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।