Follow Us:

शिमला: गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत, 2 घायल

पी. चंद |

शिमला में शुक्रवार रात चमियाना में एक कार हादसे का शिकार हो गई। जानकारी के मुताबिक रात करीब एक बजे ढली से चम्याणा की तरफ जा रही कार (एचपी-77-0011) अनियत्रिंत होकर करीब 80 फीट नीचे खाई में जा गिरी। कार में 3 लोग सवार थे। जिनमें एक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि, 2 व्यक्ति घायल हो गए।

मृतक की पहचान विक्रम ठाकुर (24) रोहड़ू के रूप में हुई है। जबकि, इस हादसे में नवल किशोर और बृजेश ठाकुर गंभीर रूप से घायल है। दोनों घायलों को आईजीएमसी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। वहीं, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।