Follow Us:

रामपुर: खाई में गिरी कार, दो की मौके पर मौत, 1 घायल

पी. चंद, शिमला |

शिमला के रामपुर में एक बड़ा दर्दनाक सड़क हादसा पेश में आया है। रामपुर के ढांसा कैंची में गाड़ी हादसे में दो व्यक्तियों की मौके पर मौत की सूचना है। जबकि एक व्यक्ति घायल है।   जिसको उपचार के लिए खनेरी अस्पताल भेजा गया है। मृतकों की पहचान सुखराम (42) झाकड़ी और गुड्डू 32 साल मगरा के रूप में हुई है। जबकि घायल चंद करण 40 भी मगरा का रहने वाला है।

पुलिस ने मौके से मृतकों के शवों को खनेरी अस्पताल पहुंचा दिया है जिनका पोस्टमार्टम किया जाएगा। यह दुर्घटना शुक्रवार रात्रि 11 बजे धंसा कैंची नामक स्थान पर हुई। आज सुबह करीब 4 बजे दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस दल घटनास्थल पर पहुंचा और हादसे के शिकार व्यक्तियों को खाई से बाहर निकाला।