जिला बिलासपुर में घुमारवीं क्षेत्र के तहत एनएच 103 पर एक हादसे का मामला सामने आया है। यहां एक गाड़ी अनियंत्रित होकर के डंगे से नीचे उतर गयी जिसमें एक व्यक्ति को गंभीर चोटे आयी है।
जानकारी के अनुसार शाम को करीब 6:30 बजे करतार सिंह जो की डंगार में हेयर ड्रेसर का काम करता है। वह अपने दोस्त के साथ गाड़ी सीखने के लिये जा रहे थे अभी उन्होंने गाड़ी स्टार्ट करके चलना शुरू ही किया कि गाड़ी आगे खड़ी स्कूटी से टकराई और करतार सिंह ने गाड़ी पर से नियंत्रण खो दिया। गाड़ी साथ में ही निधि हार्डवेयर दुकान के पास 20 फुट गहरी खाई में जा गिरी इसमें सवार दोनों व्यक्तियों को चोटें आई हैं। इसमें रूप लाल को गंभीर चोटें आई है ।
डीएसपी राजेन्द्र कुमार जसवाल ने मामले की पुष्टि की है।पुलिस मामले की छानबीन कर रही हैं।



