शिमला: गहरी खाई में गिरी कार, 3 की मौत, एक घायल

<p>शिमला के रोहड़ू में देर रात एक कार गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार 3 लोगों की मौके पर मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के मुताबिक शनिवार देर रात रोहड़ू के पौड़ी ताल में एक सेंट्रो कार (HP 10A-4006) अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।</p>

<p>हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की शवों को खाई से बाहर निकाला और घायल को उपचार के लिए रोहड़ू अस्पताल में भर्ती करवायाव गया है।</p>

<p>पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में मरने वालों की पहचान विक्रांत (31), खुशविंद्र (28) और&nbsp; सुल्तान (26) के रूप में हुई है। तीनों रोहड़ू के ही रहने वाले थे। जबकि इस हादसे में घायल अश्वनी कुमार (24) कांगड़ा का रहने वाला है। एसपी उमापति जम्वाल ने मामले की पुष्टि की है।</p>

<p>&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

हिमाचल में बनी शूगर, बीपी, बुखार, र्दद निवारक समेत 20 दवाएं फेल, दो निकली नकली

  सीडीएससीओ ने अगस्‍त माह का ड्रग अर्ल्‍ट जारी कर दिया Solan: केद्रीय औषधि मानक…

42 mins ago

अक्‍तूबर से महगाई का करंट:300 यूनिट से अधिक खर्च करने वाले घरेलू उपभोक्‍ताओं को 6.25/यूनिट लेगगा टैरिफ

  Shimla: बिजली बेचकर देश के दूसरे राज्यों को रोशन करने वाले ऊर्जा राज्य हिमाचल…

1 hour ago

अमेरिका रवाना हुए मोदी, वैश्विक शिखर सम्मेलन में लेंगे भाग

  New Delhi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिवसीय यात्रा पर अमेरिका रवाना हो गए हैं।…

2 hours ago

राशिफल: कैसा रहेगा आज का दिन?

आज का राशिफल 21 अप्रैल 2024 , शनिवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू,…

2 hours ago

बिझडी बाजार में कार और स्कूटी में टक्‍कर, मचा बवाल

  Hamirpur: उपमंडल बड़सर के बिझडी बाजार में उस समय अफरा तफरी का माहौल बन…

16 hours ago

Kangana Ranaut: सत्ता पाने के लिए देश के विभाजन से भी नहीं हिचकिचाते राहुल गांधी

  Mandi:खड्गे और जेपी नड्डा की पत्रवार के बीच मंडी से भाजपा सांसद और एक्‍ट्रेस…

16 hours ago