<p>शिमला के रोहड़ू में देर रात एक कार गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में कार सवार 3 लोगों की मौके पर मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के मुताबिक शनिवार देर रात रोहड़ू के पौड़ी ताल में एक सेंट्रो कार (HP 10A-4006) अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।</p>
<p>हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत दुर्घटना की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की शवों को खाई से बाहर निकाला और घायल को उपचार के लिए रोहड़ू अस्पताल में भर्ती करवायाव गया है।</p>
<p>पुलिस ने बताया कि दुर्घटना में मरने वालों की पहचान विक्रांत (31), खुशविंद्र (28) और सुल्तान (26) के रूप में हुई है। तीनों रोहड़ू के ही रहने वाले थे। जबकि इस हादसे में घायल अश्वनी कुमार (24) कांगड़ा का रहने वाला है। एसपी उमापति जम्वाल ने मामले की पुष्टि की है।</p>
<p> </p>
शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…
New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…
गोपालपुर चिड़ियाघर बंद नहीं होगा। बल्कि अपग्रेड किया जा रहा है। चिड़ियाघर में व्यवस्थाएं…
धर्मशाला: कांगड़ा में शनिवार को दो हादसे हुए हैं। पहला हादसा बसनूर शाहपुर का…
हमीरपुर के दो संस्थानों में चोरी की वारदात लैपटॉप,नगदी और चांदी के सिक्के हुए चोरी…
कल जम्मू कश्मीर के दौरे पर भी संशय Shimla: मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू की शनिवार…