Follow Us:

मंडी: करसोग में बारातियों से भरी कार खाई में गिरी, 1 की मौत, 3 घायल

समाचार फर्स्ट डेस्क |

मंडी जिले के करसोग में स्याज सड़क मार्ग पर अरनोग के पास बारात में जा रही एक आल्टो कार अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 3 लोग घायल हैं। सभी जिला शिमला के रहने वाले हैं। सभी घायलों को सिविल अस्पताल करसोग में प्राथमिक उपचार के बाद IGMC  रेफर कर दिया गया है।

घायलों की पहचान पुनीत पुत्र डोला राम गांव वाग तहसील सुन्नी और पवन कुमार पुत्र देवीराम निवासी बाग के तौर पर हुई है। मृतक की पहचान रोशन लाल पुत्र नंद लाल निवासी बरोटा के तौर पर हुई है।

डीएसपी करसोग अरुण मोदी ने बताया कि सूचना मिलते ही एसडीएम करसोग सुरेंद्र कुमार ठाकुर अस्पताल पहुंचे और मृतक के परिवार वालों को 15 हजार और घायलों को पांच पांच हजार की सहायता राशि दी। उन्होंने बताया कि घायलों की पहचान लोकचन्द सुमित और पवन कुमार, जबकि मृतक की पहचान रोशन लाल के रूप में हुई है।