<p>सोलन-राजगढ़ सड़क मार्ग पर एक मारूति कार के अनियंत्रित होकर खाई में गिरने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा सोमवार को बाल भारती स्कूल के समीप पेश आया। व्यक्ति के सिर पर गंभीर चोटें आई है, जिसे ईलाज के लिए सोलन अस्पताल पहुंचाया गया।</p>
<p>जानकारी के अनुसार कार में सवार 38 वर्षीय तरूण भारद्वाज निवासी हाब्बन तहसील राजगढ़ किसी कार्य से सोलन की तरफ जा रहा था। इसी बीच कार अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 500 मीटर नीचे खाई में जा गिरी। हादसे के बाद कार बुरी तरह से चकनाचूर हो गई।</p>
<p>वहीं, घायल तरूण भी कार में बुरी तरह से फंस गया, जिसे स्थानीय लोगों ने बमुश्किल कार व खाई से बाहर सड़क तक पहुंचाया। एंबुलेंस की मदद से घायल को सोलन अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि घायल तरूर भारद्वाज राजगढ़ पंचायत में सचिव के पद पर तैनात है। उधर पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।</p>
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के मतियारा गांव में शादी का माहौल उस समय मातम…
Satoun School hockey achievement : सतोन पी एम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला की छात्राओं…
Samarth campaign disaster preparedness: हिमाचल प्रदेश के आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा आपदा से निपटने के…
Rainfall Deficit 2024: मानसून की विदाई के बाद हिमाचल प्रदेश में अक्टूबर के पहले 13…
Water Guards Promotion 2024: जलशक्ति विभाग में 12 साल का सेवाकाल पूरा कर चुके 184…
Mumbai: महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या…