चंबा: 200 फीट गहरी खाई में गिरी कार, 1 की मौत- 2 घायल

जिला चंबा के उपमंडल सलूणी में रविवार देर रात एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे मे एक युवक की मौत हो गई जबकि दो लोग घायल हुए हैं। घायलों को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचाया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक देर रात चंबा के हिमगिरी से डियूर की तरफ आ रही एक ऑल्टो कार (HP-83-1544) अचानक बेकाबू होकर करीब 200 फीट गहरी खाई में जा गिरी। कार में तीन लोग सवार थे। हादसे के वक्त स्थानीय लोगों ने घायलों को निकाला और नागरिक अस्पताल किहार पहुंचाया।

इस दौरान अस्पताल में डॉक्टर्स ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। वहीं, घायलों को इलाज के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। मृतक युवक की पहचान केशराज पुत्र पालू गांव लडेर, डाकघर लाहड़ा के रूप में हुई है, जबकि घायलों में योगराज और सुरेंद्र कुमार शामिल हैं।

एसपी चंबा डॉ. मोनिका ने अधिक जानकारी देते हुए बताया कि हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ है। पुलिस ने इस संबंध में धारा 273, 304 के तहत गाड़ी चालक योगराज के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और शव को आज पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

Samachar First

Recent Posts

पुराने साथियों की घर वापसी से कांग्रेस संगठन हो रहा मजबूत

शिमला जिला के कुमारसैन वार्ड के जिला परिषद सदस्य उज्वल मेहता आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय…

5 hours ago

“भाजपा कांग्रेस के घोषणा पत्र को लेकर भ्रामक प्रचार कर रही”

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस घोषणा पत्र को लेकर जहां भाजपा बार-बार हिंदुत्व विरोधी और बहुसंख्यक…

5 hours ago

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज शिमला पहुंचने पर स्वागत

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का आज शिमला पहुंचने पर मशोबरा स्थित कल्याणी हेलीपैड पर राज्यपाल शिव…

5 hours ago

बागवान भोपाल ने तकनीक के इस्तेमाल से किसानी को बनाया मुनाफे का सौदा

वर्तमान में किसनी और बागवानी में भी आधुनिकीकरण का प्रभाव देखने को मिल रहा है.…

5 hours ago

भाजपा बताए, वर्तमान सांसद किशन कपूर का टिकट क्यों काटा: धर्माणी

भाजपा बताए, वर्तमान सांसद किशन कपूर का टिकट क्यों काटा: धर्माणी -गद्दी नेता कपूर बीते…

7 hours ago

कांग्रेस का घोषणापत्र में अल्पसंख्यक को बढ़ावा और हिन्दुत्व का विरोध: बिंदल

कांग्रेस का घोषणापत्र में अल्पसंख्यक को बढ़ावा और हिन्दुत्व का विरोध, कांग्रेस नेता कर रहे…

8 hours ago