कुल्लू के आनी में सैंज-आनी-औट एनएच 305 पर एक कार सतलुज नदी में गिरी गई। कार का अब तक कोई पता नहीं चल पाया है। जानकारी के अनुसार कार चालक ने सड़क खराब और तंग होने के कारण गाड़ियों को पास देने के लिए अपनी कार साइड में रोक दी।

बताया जा रहा है कि जैसे ही कार गाड़ियों को पास दे कर आगे बढ़ी तो वह झटके से सीधे साथ बहती सतलुज नदी में जा गिरी। नदी में पानी का बहाव अधिक और तेज होने के कारण कार का कोई पता नहीं चला। घटनास्थल से गुजर रहे कार चालकों ने बताया कि वाहन में एक महिला भी सवार थी।

(आगे ख़बर के लिए नीचे स्क्रॉल करें…)

आनी पुलिस ने बताया कि कार में कितने लोग सवार थे और कहां की गाड़ी है इस बारे अभी तक कोई जानकारी नहीं है। क्योंकि कार सीधे सड़क से लुढ़क कर नदी में समा गई। उसके बाद कार का कोई पता नहीं चला है। कार की तलाश तेजी से जारी है। पुलिस ने नदी में सर्च अभियान शुरू कर दिया है।

नाहन। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी विधान सभा…
Shimla: डॉ. वाईएस परमार ऋण योजना को सुक्खू सरकार ने विस्तार दिया है। योजना…
Shimla: संजौली अवैध मस्जिद विवाद शांत नहीं हुआ है। 28 सितंबर को देवभूमि संघर्ष…
Mandi: मंडी के गोहर में एक कार्यक्रम में सांसद कंगना ने कांग्रेस के शीर्ष…
Sirmour: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आरोप लगाया है कि भाजपा के केंद्रीय व प्रदेश…
Hamirpur: ग्राम पंचायत दडूही में सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता पखवाड़ा…