<p>विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नैना देवी में धनतेरस के उपलक्ष्य पर मां के दर्शन कर वापस लौट रहे श्रद्धालुओं के गाड़ी हादसे का शिकार होकर पहाड़ी से नीचे गिर गई। हादसे में कार सवार 3 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं। खाई गहरी होने के कारण बड़ी मुश्किल से होमगार्ड के जवानों पुलिसकर्मियों और फायर कर्मियों ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।</p>
<p>रशियों के माध्यम से लोग पहाड़ी से नीचे उतरे अपनी जान जोखिम में डालकर घायलों को पहाड़ी के नीचे से निकाला और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा। जानकारी के मुताबिक यह श्रद्धालु हिमाचल के नालागढ़ के समीप दभोटा से माता के दर्शन के लिए आए थे और वापसी के समय यह दुर्घटना घटी। मौके पर रेस्क्यू टीम के साथ एसडीएम सुभाष गौतम और डीएसपी संजय शर्मा मौजूद थे।</p>
हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के मतियारा गांव में शादी का माहौल उस समय मातम…
Satoun School hockey achievement : सतोन पी एम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला की छात्राओं…
Samarth campaign disaster preparedness: हिमाचल प्रदेश के आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा आपदा से निपटने के…
Rainfall Deficit 2024: मानसून की विदाई के बाद हिमाचल प्रदेश में अक्टूबर के पहले 13…
Water Guards Promotion 2024: जलशक्ति विभाग में 12 साल का सेवाकाल पूरा कर चुके 184…
Mumbai: महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या…