हिमाचल

Sirmour News : तेज रफ्तार गाड़ी की टक्कर से 26 वर्षीय युवती की मौत

Tragic Road Accident in Sirmour; सिरमौर जिले के पांवटा साहिब की तहसील में आंज भोज के व्यासली गांव की 26 वर्षीय युवती बबली की दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। यह घटना तब हुई जब बबली पुत्री राजेंद्र, निवासी व्यासली गांव, पैदल चलते हुए मेहरुवाला के समीप सड़क पर थी। अचानक सिंघपुरा की ओर से तेज रफ्तार से आई एक गाड़ी ने बबली को टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

दुर्घटना के बाद गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे रैंप में गिर गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल बबली को तुरंत प्राइवेट गाड़ी में पांवटा साहिब के सिविल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बबली की बहन पूजा ने पुलिस में मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और सालवाला निवासी गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया। पुलिस इस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

Akhilesh Mahajan

Recent Posts

भारत में सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए केंद्रीय कानून जरूरी: शांता कुमार

Shanta Kumar road accident prevention: पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री शांता कुमार ने केंद्रीय…

1 hour ago

Himachal: सीएम सुक्खू ने ईवीएम पर उठाए सवाल, बैलेट पेपर से चुनाव की मांग

Ballot paper elections in India: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने देश…

2 hours ago

Baba Siddique murder: बाबा सिद्दीकी सुपुर्द-ए-खाक, लॉरेंस गैंग की सलमान खान को भी नहीं छोड़ेंगे की धमकी

Mumbai: अजित पवार गुट के NCP नेता और पूर्व विधायक बाबा सिद्दीकी की शनिवार रात…

2 hours ago

Himachal: रथयात्रा के साथ कुल्लू दशहरा उत्सव की भव्य शुरुआत

Kullu Dussehra Begins: राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने रविवार को कुल्लू के रथ मैदान में…

3 hours ago

Himachal: भगवान रघुनाथ की भव्य शोभायात्रा के साथ आज शुरू होगा दशहरा

International Kullu Dussehra: जिला कुल्लू के मुख्यालय ढालपुर मैदान में आज से अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव…

11 hours ago

Himachal: सरकारी स्कूलों में शिक्षा का तरीका बदल रहा, बच्चे अंग्रेजी में पढ़ रहे

विपल्‍व सकलानी English medium education in Himachal; हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में पढ़ाई का…

11 hours ago