Follow Us:

चंडीगढ़-मनाली NH पर गहरी खाई में गिरी कार, दो गंभीर रुप से घायल

सुनील ठाकुर, बिलासपुर |

चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर गंभरपुल के समीप नई सारली में एक कार हादसा सामने आया है।  इस हादसे में कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। कार में बैठे दो लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। कार लगभग 250 मीटर गहरी खाई में गिरी है।

यह हादसा शनिवार दोपहर के समय हुआ। जब गाड़ी (HR-36Z-8688) चंडीगढ़ से मनाली की तरफ आ रही थी। इस दौरान गंभरपुल के समीप गाड़ी ओवरस्पीड होने के कारण सीधे खाई में जा गिरी। जब कार खाई में गिरी तो ज़ोर से आवाज़ आई और स्थानीय लोग वहां पर इकट्ठा हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से कार में सवार दो लोगों को बड़ी मशक्कत से सड़क तक लाया गया। जहां से उन्हें स्थानीय लोगों की गाड़ी से ज़िला अस्पताल पहुंचाया गया।

गाड़ी में एक लड़का और एक लड़की सवार थे। लड़के की पहचान अभिषेक 26 साल पुत्र मनोहर नागपुर रोड संकेत महाराष्ट्र और लड़की शिप्रा सुपुत्री जीवन कुमार बंगलुरू निवासी के रूप में हुई है। दोनों घायलों को ज़िला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां पर उनका उपचार चल रहा है।

उधर, बिलासपुर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस की टीम ने मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का जायजा किया है। घायलों के ब्यान भी दर्ज़ किए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज़ कर लिया है और छानबीन जारी कर दी है।