सीबीएसई पेपर लीक मामले के तार हिमाचल से जुड़ गए हैं। इस मामले में 3 लोगों को ऊना ज़िले से गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि तीनों आरोपियों ने पेपर लीक में अहम भूमिका निभाई है। इन्हें मामले का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है।

ऊना से गिरफ्तार तीन आरोपियों में एक टीचर, एक कलर्क और एक चपरासी शामिल हैं। तोनों एक ही स्कूल के कर्मचारी बताए जा रहे हैं।

गौर करने वाली बात यह है कि इनकी गिरफ्तारी हिमाचल पुलिस नहीं बल्कि दिल्ली की क्राइम ब्रान्च ने किया है। इससे पहले क्राइम-ब्रांच ने दिल्ली के बवाना से 3 संदिग्धों को गिरफ्तार किया था। जिनसे पूछताछ के बाद उन्होंने सीबीएसई परीक्षा के पेपर-लीक करने की बात स्वीकार की थी। उन्होंने इससे जुड़े नेक्सस का भी पर्दाफाश किया था। जिसके बिनाह पर क्राइम-ब्रांच हिमाचल प्रदेश के ऊना पहुंचा और गिरफ्तारी की।

गौरतलब है कि सीबीएसई के 12वीं की परीक्षा के दौरान इकोनॉमिक्स का पेपर लीक हो गया था। उस दौरान कुछ गिरफ्तारियां की गई थीं। जिसके बाद इस मामले में बड़े स्तर के नेक्सस का खुलासा हुआ था। पहले पुलिस पेपर-लीक की घटना को सिर्फ दिल्ली-एनसीआर से जोड़ कर देख रही थी। लेकिन, यह मामला धीरे-धीरे पूरे देश से जुड़ने लगा।

धर्मशाला:जसवां प्रागपुर से भाजपा विधायक बिक्रम सिंह ने एमएचए की सिक्योरिटी लौटा दी है।…
शिलाई में वक्फ बोर्ड व अवैध तरीके से रह रहे लोगों का विरोध Shillai:…
New Delhi: एयर मार्शल अमर प्रीत सिंह को अगले Chief of the Air Staff…
गोपालपुर चिड़ियाघर बंद नहीं होगा। बल्कि अपग्रेड किया जा रहा है। चिड़ियाघर में व्यवस्थाएं…
धर्मशाला: कांगड़ा में शनिवार को दो हादसे हुए हैं। पहला हादसा बसनूर शाहपुर का…
हमीरपुर के दो संस्थानों में चोरी की वारदात लैपटॉप,नगदी और चांदी के सिक्के हुए चोरी…