Follow Us:

चंबा: 646 ग्राम चरस सहित कार सवार 2 युवक गिरफ्तार, मामला दर्ज

|

नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत चंबा पुलिस के हाथ एक और सफलता लगी है। पुलिस थाना किहार की टीम ने 646 ग्राम चरस के साथ कार सवार 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। चरस के साथ पकड़े गए आरोपियों की पहचान जोगिंद्र सिंह (33) पुत्र ज्ञान चंद निवासी गांव किहार सलूनी जिला चंबा और मोहम्मद अली (33) पुत्र मनीफ महोम्मद निवासी गांव जंगलोग किहार तहसील सलूनी जिला चंबा के तौर पर हुई है। 

जानकारी के अनुसार किहार पुलिस थाना की टीम ने हलूरी चौक पर नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान पुलिस ने कार नंबर HP-01C-1859 को चेकिंग के लिए रोका जिसमें दो युवक सवार थे। चेकिंग के दौरान पुलिस को उनके कब्जे से 646 ग्राम चरस बरामद हुई। पुलिस ने मौके पर चरस को कब्जे में लेकर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनिय के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।