Follow Us:

चंबा: लाहड़ू पुल के पास बाइक हादसे का शिकार, 1 की मौत-1 घायल

समाचार फर्स्ट डेस्क |

चंबा के लाहड़ू पुल के पास रविवार सुबह 2 युवक एक हादसे का शिकार हो गए। बताया जा रहा है कि दोनों युवक बाइक पर सवार होकर जा रहे थे कि अचानक लाहड़ू पुल के पास हादसे का शिकार हो गए। हादसे में नीचे गिरे पवन सिंह नाम के युवक को गहरी चोटें आई जिससे उसकी मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार दोनों युवक चंबा जिला के बैली के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार दूसरे युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शव को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है और परिजनों को सूचित कर दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। हादसे का कारण बाइक में अचानक ब्रेक लगना बताया जा रहा है।