Follow Us:

चंबा: गहरी खाई में गिरी कार, चालक गंभीर हालत के चलते टांडा रेफर

मृत्युंजय पुरी, चंबा |

चंबा के अंतर्गप पड़ते चुवाड़ी सड़क मार्ग में एक कार हादसे का शिकार हो गई। हादसे में कार गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए चुवाड़ी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत के चलते उसे टांडा रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार सोमवार सबुह 10 बजे के करीव एक ऑल्चो कार नं HP-57-2774 चुवाड़ी होबार मार्ग पर झनूईं के पास गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में कार सवार चुवाड़ी पंचायत निवासी अभिषेक (23) पुत्र राकेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। इसी दौरान अभिषेक का छोटा भाई जो अपनी कार लेकर पीछे आ रहा था।

उसने जब अभिषेक की गाड़ी को खाई में गिरते देखा तो उसने स्थानीय लोगों को मदद के लिए बूलाया और उनकी सहायता से गंभीर रूप से घायल अभिषेक को चुवाड़ी अस्पताल पहुंचाया। अभिषेक की गंभीर हालत को देख डॉक्टरों ने उसे टांडा रेफर कर दिया। मामले की पुष्टि करते हुए चुवाड़ी थाना प्रभारी मुकुल शर्मा ने बताया कि पुलिस ने घटना का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।