चंबा: 300 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, बाप-बेट सहित 3 की मौत

<p>चंबा में एक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार चुराह उपमंडल के नकरोड़-कपाड़ी मार्ग पर एक पिकअप 300 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में गाड़ी में सवार बाप-बेटे की मौके पर ही मौत हो गई। इसके अलावा एक राह चलती महिला भी पिकअप की चपेट में आ गई। महिला ने भी मौके पर दम तोड़ दिया। सूचना मिलते के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची।</p>

<p>&nbsp;मृतकों की पहचान लेसुईं पंचायत के बिशनरी निवासी 56 वर्षीय अली मुहम्मद पुत्र अहमद और उसके 25 वर्षीय बेटे शकूर के रूप में हुई है। अभी महिला की पहचान नहीं हो पाई है। हादसा सुबह साढ़े 10 बजे के करीब पेश आया है। हादसे की सूचना पहले स्थानीय लोगों नेनकरोड़ पुलिस चौकी को दी। पुलिस ने स्थानीय लोगों की सहायता से शवों को खाई से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।</p>

Samachar First

Recent Posts

सामान्य से 3.2 डिग्री अधिक तापमान, 26 तारीख से बारिश की उम्मीद

  Shimla: प्रदेश में बीते 3 दिन से सूरज चमक रहा है। इससे सितंबर माह…

11 mins ago

शिमला-बिलासपुर हाईवे पर भूस्खलन, यातायात प्रभावित

Solan: शिमला-बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग-205 पर दाड़लाघाट के कराड़ाघाट के समीप साफ मौसम में ही पहाड़ी…

43 mins ago

PCC Meeting: सीएम की उपस्थिति पर संशय, डिप्टी सीएम नहीं होंगे

Shimla:कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी कुछ ही देर में कांग्रेस भवन में…

1 hour ago

शिमला में छुट्टियां बीताकर सोनिया और राहुल लौटे, अब दिल्ली की राह

Shimla: हिमाचल की राजधानी शिमला के मशोबरा में छुट्टियां बीताकर आज सुबह सोनिया गांधी और…

2 hours ago

सितम्बर 23 का राशिफल, क्या कहती हैं आपकी राशि?

आज का राशिफल 23 सितम्बर 2024 , सोमवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू,…

2 hours ago

“JOA IT पदों पर चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, इतने को मिली नियुक्ति”

  Shimla: सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग ने राज्य चयन आयोग की सिफारिशों के आधार…

16 hours ago