Follow Us:

चंबा पुलिस को फिर बड़ी कामयाबी, 2 किलो के साथ 1 गिरफतार

समाचार फर्स्ट |

पुलिस को नशे के खिलाफ फिर बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस की एसआईयू टीम ने 2 किलो 32 ग्राम चरस के साथ 1 व्यक्ति को गिरफतार किया है। मामला चंबा-तीसा सड़क मार्ग पर जसौरगढ़ जीरो प्वाइंट के समीप सामने आया है।  टीम ने यहां नाकाबंदी कर रखी थी।

इसी बीच पैदल जा रहे 1 व्यक्ति को पुलिस ने जांच के लिए रोका। मगर वह पुलिस को देख घबरा गया। इसके बाद टीम ने कुछ ही दूरी पर उसे दबोच लिया। आरोपी ताजदीन जिला चंबा के चुराह क्षेत्र का रहने वाला है। आरोपी के कब्जे से 2 किलो 32 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।