क्राइम/हादसा

चंबा: SIU टीम ने शीतला पुल के पास एक युवक को 1.91 ग्राम चिट्टे के साथ किया गिरफ्तार

चंबा की एसआईयू टीम ने शुक्रवार रात को शीतला पुल के पास नाकाबंदी के दौरान एक युवक को 1.91 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ने में सफलता पाई है। चिट्टे के साथ पकड़े गए आरोपी की पहचान वरुण पुत्र जगदीश चंद निवासी गांव नयाजपुर नूरपुर जिला कांगड़ा के तौर पर हुई है। पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए युवक को गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है।

जानकारी के अनुसार चंबा पुलिस की एसआईयू टीम ने शुक्रवार रात को शीतला पुल के पास नाका लगा रखा था। इसी दौरान बस स्टैंड की तरफ से आ रहा एक युवक पुलिस टीम को देखकर घबरा गया और वहां से भागने का प्रयास करने लगा। भागते समय युवक ने अपनी जेब से एक सिगरेट की डिब्बी को निकालकर फेंका। पुलिस ने युवक का पीछा किया और कुछ ही दूरी पर उसे काबू कर लिया। साथ ही पुलिस ने युवक द्वारा फेंकी गई सिगरेट की डिब्बी को भी बरामद किया।

पुलिस ने जब सिगरेट की डिब्बी को खोलकर देखा तो उसमें से उक्त मात्रा में चिट्टा बरामद हुआ। पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए युवक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Ashwani Kapoor

Recent Posts

बांग्लादेश का कूटनीतिक फेरबदल: भारत से उच्चायुक्त समेत छह राजनयिकों की वापसी

  New Delhi, Agencies: बांग्लादेश ने भारत में अपने उच्चायुक्त मुस्तफिजुर रहमान को अचानक वापस…

2 hours ago

कंगना ने फिर साधा निशाना: “हमारे पड़ोसी राज्य से आ रही हैं बर्बादी की चीजें”

  Shimla/Mandi : सांसद व अभिनेत्री कंगना इन दिनों मंडी के दौरे पर हैं। अपने…

2 hours ago

घटस्थापना पर 3 शुभ योग: जानें नवरात्रि का महत्व

  Shimla:नवरात्र की सभी पाठकों को हार्दिक शुभकामनाएं। आज शारदीय नवरात्रि की प्रतिपदा तिथि है।…

3 hours ago

रुपया 11 पैसे गिरा, 83.93 डॉलर पर पहुंचा

  Mumbai/Agencies: कच्चे तेल की बढ़ती कीमतें और पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के चलते…

3 hours ago

महात्मा गांधी ने बताया सत्य और अहिंसा का रास्ता: आशीष बुटेल

  पालमपुर: मुख्य संसदीय सचिव शहरी विकास एवं शिक्षा आशीष बुटेल ने महात्मा गांधी की…

21 hours ago

हिमाचल CM सुक्खू बोले- PM मोदी के फैक्ट गलत, कांग्रेस ने 20 महीने में 5 गारंटियां कीं पूरी

Chandigarh: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को हरियाणा में चुनाव प्रचार…

21 hours ago