तीसा में गुस्साई भीड़ ने की पथरबाजी, 3 पुलिसकर्मी घायल

<p>चंबा के तीसा में छात्रा के साथ हुए दुराचार का मामला सुलझने की बजाय उलझता जा रहा है। गुस्साए लोगों ने सोमवार को पुलिसकर्मियों पर पथराव कर दिया। इसके चलते एएसपी वीरेंद्र सिंह ठाकुर सहित 3 पुलिसकर्मियों के घायल होने की सूचना है। &nbsp;</p>

<p>जानकारी के मुताबिक छात्रा से रेप के बाद शिक्षकों की पिटाई से गुस्साए लोगों ने पहले तो भंजराडू बाजार में हंगामा किया, उसके बाद विशाल रैली के रूप में भंजराडू से खुशनगरी हज कमेटी के सदस्य दिलदार अली बट्ट के घर का रुख कर लिया। इस दौरान, डौरी में पुलिस ने इन्हें रोकने की कोशिश की, तो भीड़ ने पथराव शुरू कर दिया। इस पथराव में तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए।</p>

<p>हालात बिगड़ते देख भीड़ पर काबू पाने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करने के साथ आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। इसके अलावा पुलिस ने अतिरिक्त फोर्स मंगवाई जा रही है। लोगों के तेवर देखते हुए भंजराड़ू में अग्निशमन केंद्र होने के बावजूद जिला मुख्यालय से भी फायर टेंडरों को तीसा बुला लिया गया है।&nbsp;शनिवार और रविवार के मुकाबले आज यानी सोमवार को माहौल ज्यादा तनावपूर्ण दिखा।</p>

Samachar First

Recent Posts

मनाली-लेह राजमार्ग (एनएच-03) यातायात की आवाजाही के लिए बहाल

बारालाचा दर्रा मार्ग का एक बड़ा हिस्सा बर्फ के कारण अभी वन-वे  दारचा से सरचू…

51 mins ago

बदलाव की ओर बढ़ रही है देश की जनताः नरेश चौहान

प्रधानमंत्री दस सालों का रिपोर्टकार्ड बताने के बजाए राम के नाम पर कर रहे हैं…

54 mins ago

बलद्वाड़ा के जंगल में लगी आग, जाइका और वन विभाग की टीम ने बुझाई

-हर रोज चीढ़ की पत्तियों में अग्निकांड की घटणा आ रही सामने -सीपीडी जाइका समीर…

58 mins ago

जनता पेयजल को तरसती रही, राजेंद्र राणा सरकार गिराने की साजिश रचते रहे

-मुख्यमंत्री सुखविंदर सुक्खू ने राणा की गृह पंचायत की पेयजल समस्या सुलझाई -कैप्टन रणजीत सिंह…

7 hours ago

सुजानपुर में भाजपा को कुनबा संभालना हो रहा मुश्किल

मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू की नीतियों में आस्था जता रहे भाजपाई  मतदान की तारीख…

8 hours ago

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने राज्य नोडल अधिकारियों के साथ की मीटिंग

मुख्य निर्वाचन अधिकारी, मनीष गर्ग ने आज यहां सभी राज्य नोडल अधिकारियों को चुनाव व्यय…

8 hours ago