चम्बा के तीसा में दर्दनाक हादसा पेश में आया। करातोष इलाके में एक ही परिवार से चार लोग आग की भेंट चढ़ गए। मंगलवार सुबह 3 बजे ये घटना पेश में आई जब घरवाले घर में सो रहे ते। ख़बर है कि आगज़नी में रफ़ी मोहमंद के साथ उनके 3 बच्चे जिंदा जल गए। इनमें 2 बेटियां जबकि एक चार साल का बेटा शामिल है। आगजनी में मृतक की पत्नी बुरी तरह झुलस गई हैं और घायल है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस औऱ हिमाचल विधानसभा उपाध्यक्ष हंस राज मौके पर जायजा लेने पहुंचे>
डिप्टी स्पीकर ने आगजनी घटना पर दुख जताया और कहा कि जांच की जाएगी। परिजनों का आरोप है कि आग जानबूझ कर लगाई गई। वहीं, आश्वासन मिला है कि बॉडीज़ को रिकवर करके पुलिस अपनी कार्रवाई जारी रखेगी। बहरहाल, घायलों का इलाज चंबा के अस्पताल में चल रहा है। वहीं, प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर औऱ पूर्व मंत्री जीएस बाली ने इस घटना पर शोक व्यक्त किया है।



