<p>प्रदेश को मानसून ने अपने निशाने पर लेकर रखा है। लैंड स्लाइडिंग की घटनाएं आए दिनों देखने को मिल रही है। चम्बा-तीसा मुख्या मार्ग रखालु के पास अचानक भारी भरकम पहाड़ टूट गया। इस पहाड़ के टूटने का आभास पहले ही लोगों को हो गया था। गाड़ियों को सूझ-बूझ से पहले ही किनारे लगाया गया।</p>
<p>पहाड़ टूटने के बाद चम्बा तीसा मुख्यामार्ग बंद हो गया है जिससे तीसा क्षेत्र का संपर्क शेष दुनिया से कट हो गया है। पहाड़ के टूटने से खासा असर स्कूली बच्चों और आम लोगों पर पड़ा है। घटना सुबह 8 बजे के करीब की हैं। रखालु के पास सिहारूण नामक स्थान पर ये घटना घटी है। हालांकि ऊपर से लगातार भारी लैंड स्लाइडिंग हो रही है। कुदरत के इस खौफनाक मंजर को देखकर हर कोई हैरान है। चम्बा जिला के अलग इलाकों से इस तरह की तस्वीर पहले भी सामने आई है जिससे लोग डरे सहमे हुए हैं। </p>
<p> </p>
<p> </p>
Shimla: शिमला के संजौली मस्जिद विवाद के बाद हिमाचल प्रदेश में गरमाए सियासी माहौल…
Shimla:योगी माडल को हिमाचल अपनाने जा रहा है। यूपी की तर्ज पर हर भोजनालय,…
Bilaspur: उपमंडल श्री नयना देवी जी के बैहल में आपसी रंजिश के चलते हुए…
पांच आईएएस अधिकारियों के तबादला और नियुक्ति आदेश क्लिक करें और पढें पूरी सूची Shimla:…
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड परीक्षाओं के पैटर्न में बड़े बदलाव की तैयारी…
मंडी के रखोह के कलोह गांव की घटना मृतक वार्ड पंच और पत्नी थी आशा…