पांच आईएएस अधिकारियों के तबादला और नियुक्ति आदेश
Shimla: प्रदेश सरकार ने बुधवार को पांच आईएएस अधिकारियों के तबादला और नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना की ओर से जारी आदेशों में कांगड़ा मंडल आयुक्त ए. शैनामोल को मंडी ट्रांसफर किया गया है। 2008 बैच के आईएएस कदम कदम संदीप वसंत को सचिव आयुष से बदलकर सचिव तकनीकी शिक्षा तैनात किया गया है। वह शिमला के मंडलायुक्त का अतिरिक्त कार्यभार भी संभालेंगे। मंडी की मंडलायुक्त रहीं 2008 बैच की राखिल कहलों को सचिव आयुष का जिम्मा सौंपा गया है। 2009 बैच के आईएएस विनोद कुमार को कांगड़ा केंद्रीय बैंक के एमडी से स्थानांतरित कर कांगड़ा का मंडलायुक्त लगाया है। कांगड़ा डिवीजन के सैटलमेंट अधिकारी आदित्य नेगी (2013 बैच) कांगड़ा केंद्रीय बैंक के एमडी का अतिरिक्त कार्यभार संभालेंगे। राखिल कहलों मंडलायुक्त मंडी मंडल को सचिव (आयुष) शिमला के पद पर नियुक्त किया गया है।
धर्मशाला। हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड परीक्षाओं के पैटर्न में बड़े बदलाव की तैयारी…
मंडी के रखोह के कलोह गांव की घटना मृतक वार्ड पंच और पत्नी थी आशा…
Shimla: सरकार ने तीन आईपीएस और 2 एचपीएस के तबादला और नियुक्ति आदेश जारी…
Sangrur: खनौरी बॉर्डर पर किसान ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। मरने वाले…
सवाल नगर निगम ने खुद 7000 अवैध निर्माण चिन्हित किया था। क्या सब पर बुलडोजर…
New Delhi: आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक…