चंबा: युवक ने कुल्हाड़ी से हमला कर 3 महिलाओं सहित 6 लोगों को किया लहूलुहान, 1 महिला की मौत

<p>सलूणी उपमंडल के कैंथली में एक युवक ने 6 लोगों पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। हमला करने के बाद युवक जंगल की तरफ भाग गया। हमले में 3 महिलाओं सहित कुल 6 लोग जख्मी हुए हैं। हमले में घायल एक महिला ने टांडा अस्पताल में दम तोड़ दिया । जबकि एक गंभीर रूप से घायल को पीजीआई रेफर किया गया है। बाकि घायलों को चंबा अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस ने घटना के संबंध में मामला दर्ज कर आरोपी युवक को थम्रहो के जंगल से गिरफ्तार कर लिया है।</p>

<p>जानकारी के अनुसार करीब 30 वर्षीय मानसिक रूप से परेशान बताए जा रहे युवक ने बुधवार को शाम करीब 5 बजे 2 महिलाओं रीता और गीता पर अचानक कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। इन महिलाओं के चीखने-चिल्लाने पर बीच-बचाव में आए आरोपी युवक के पिता और परिजनों समेत 4 अन्य लोगों पर भी आरोपी ने हमला करके उन्हें लहूलुहान कर दिया था। महिलाओं को सिर पर लगी चोट के चलते मेडिकल कॉलेज चंबा लाया गया था। यहां से दोनों महिलाओं को टांडा रेफर कर दिया गया था। इनमें से एक की मौत हो गई है, जबकि एक को पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया है।<br />
&nbsp;</p>

Samachar First

Recent Posts

रेणुका विधानसभा क्षेत्र को उप मुख्यमंत्री का तोहफा, 2.40 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ

नाहन। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी विधान सभा…

1 hour ago

जानें कौन सी योजना देगी 1% ब्याज पर 20 लाख का शिक्षा ऋण

  Shimla: डॉ. वाईएस परमार ऋण योजना को विस्तार सुक्‍खू सरकार ने विस्‍तार दिया है।…

2 hours ago

28 सितंबर को शांतिपूर्ण प्रदर्शन, फैसला न आने पर जेल भरो आंदोलन

  Shimla: संजौली अवैध मस्जिद विवाद शांत नहीं हुआ है। 28 सितंबर को देवभूमि संघर्ष…

2 hours ago

कंगना का कांग्रेस पर करारा वार: कांग्रेस को बच्चे पालने का शौक, पप्पू और बहन की हरकतें बचकानी

  Mandi: मंडी के गोहर में एक कार्यक्रम में सांसद कंगना ने कांग्रेस के शीर्ष…

3 hours ago

पीएम मोदी कर रहे बदनाम, हिमाचलआर्थिक तंगी से नहीं जूझ रहा: डिप्टी सीएम

  Sirmour: उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आरोप लगाया है कि भाजपा के केंद्रीय व प्रदेश…

4 hours ago

स्वच्छ रहेगा घर, नगर व पंचायत तभी तो स्वस्थ रहेगा इंसान: उषा बिरला

  Hamirpur: ग्राम पंचायत दडूही में सोमवार को स्वच्छ भारत मिशन के तहत स्वच्छता पखवाड़ा…

4 hours ago