Follow Us:

हमीरपुर में चंबा के व्यक्ति ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

कमल कृष्ण |

जिला हमीरपुर में एक व्यक्ति के आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक व्यक्ति की पहचान चरण सिंह 35 साल निवासी चंबा के रुप में हुई है। मृतक हमीरपुर के पक्काभरो से मतानी की तरफ एक किराये के मकान में रहता था। व्यक्ति का शव उसके कमरे में मृत मिला।

जानकारी के अनुसार व्यक्ति बहुत शराब पीता था और पक्का भरो में सब्जी की दुकान पर काम करता था। इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को अपने कब्जे में ले लिया है और छानबीन कर रही है।