<p>पर्यटन नगर कुल्लू में पुलिस ने एक बार फिर नशे के कारोबार को ठप करने के लिए कामयाबी हासिल की है। शनिवार को पुलिस ने एक व्यक्ति के पास चरस बरामद की और उसे गिरफ्तार कर लिया है।</p>
<p>पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मनाली पुलिस की एक टीम ने डोहलनाला-भाटग्रां सड़क में नाका लगा रखा था और इस दौरान पुलिस दल ने एक व्यक्ति की जब शक के आधार पर तलाशी ली तो उसके कब्जे से 890 ग्राम चरस बरामद हुई।</p>
<p>एसपी कुल्लू शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि चरस के साथ धरे गए व्यक्ति की पहचान शीरढ के भाटकराल निवासी 52 वर्षीय बहादुर सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस 20 एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है।</p>
नई दिल्ली: भारत ने राजस्थान के पोखरण फायरिंग रेंज में बहुत ही कम दूरी…
नाहन: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हिमाचल प्रदेश के नाहन में आयोजित…
Shimla : राजधानी शिमला के संजौली क्षेत्र में स्थित मस्जिद में हुए कथित…
Kohlapur/Agencies: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोल्हापुर में मराठा साम्राज्य के संस्थापक छत्रपति…
illegal construction cases : मंडी नगर निगम द्वारा अवैध निर्माण के खिलाफ जारी किए…
Hamirpur: सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने नादौन के गलोड में भाजपा कार्यकर्ता सम्मेलन के दौरान…