Follow Us:

शिमला: रामपुर के बधाल में बादल फटने से मची तबाही, NH-5 पर आवाजाही ठप

नवनीत बत्ता |

शिमला ज़िला के तहत बधाल नामक स्थान में बादल फटने से नेशनल हाइवे-5 अवरुद्ध हो गया है। किन्नौर और स्पीति के लिए वाहनों की आवाजाही पूरी तरह ठप हो गई है। बादल फटने के बाद आई बाढ़ से एक होटल समेत कई वाहनों को भी नुकसान पहुंचा है। बधाल खड्ड में पानी बढ़ने से मुख्य मार्ग पर पैदल आवाजाही भी ठप हुई है। आज सुबह करीब 3 बज कर 40 मिंनट पर ये घटना हुई है। वहीं, मशीनरी की कमी से मार्ग बहाल करने का कार्य में दिक्कतें आ रही है।

पुलिस ने मौके पर पहुंच कर लोगों को सचेत किया है। इस घटना में कितना नुकसान हुआ है अभी आंकलन नही हो पाया है। सूचना है कि बाढ़ की चपेट में आने से वाहन भी बहे है। लेकिन कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। बताया जा रहा है कि बधाल के जंगल मे बादल फटे है। उस के बाद बाढ़ की स्थिति बनी। बाढ़ का मलबा नीचे आकर नेशन हाईवे में काफी बिखर गया है। मलवे के साथ काफी बड़े पेड़ और पत्थर भी आये हैं।

प्रभावित तुला राम ने बताया होटल को काफी नुकसान हुआ है। इस के अलावा करियाने की दुकान में भी मलवा गिरा है साथ कि दूसरी दुकानों को भी भारी नुकसान हुआ है। वही, एक गाड़ी बह गई है और कुछ गाड़ियों को नुकसान हुआ है।

पुलिस चौकी प्रभारी ज्यूरी चंदन नेगी ने बताया। बादल फटने से नेशनल हाइवे बन्द हो गया है। एक होटल को भी काफी नुकसान हुआ है। गाड़ियों को भी बाढ़ से नुकसान हुआ है। खतरे को देखते हुए मुख्य मार्ग पर पैदल आवाजाही भी रोक दी गई है। मार्ग खोलने की प्रक्रिया आरम्भ हो गई है।