चंबा में फटा बादल, भरमौर में 69 भेड़-बकरियों की मौत

हिमाचल के चंबा जिले के चुराहा में बादल फटने से भारी तबाही हुई है। मंगलवार देर रात बारिश से 100 से अधिक किसानों की फसलें तबाह हो गईं। इसके साथ-साथ सेब के पौधों को भी भारी नुकसान पहुंचा हैं।

आसमानी कहर से किसानों की मेहनताशा पर पानी फिर गया है। जहां, किसान दिन-रात मेहनत करके फसलों के लिए खून-पसीना बहाते हैं, वहीं, मंगलवार को खराब मौसम ने एक पल में सब कुछ धराशायी कर दिया। पीड़ित किसानों ने बारिश से हुए नुकसान के लिए प्रशासन से मुआवजे की मांग की है।

इतना ही नहीं, कई क्षेत्रों में मलबा घुस गया है। वहीं, कई जगहों पर देर रात से बिजली गुल है। ज्यूरा के पास भूस्खलन होने की वजह से चंबा-होली मार्ग भी बाधित हो गया है, जिसे बहाल करने के लिए लोक निर्माण विभाग जुट गया है।

भरमौर में आसमानी बिजली का कहरः-

भरमौर में आसमानी बिजली गिरने से 69 भेड-बकरियों की मौत हो गई। सियूर पंचायत में बीती रात डेढ़ बजे ये हादसा हुआ। सूचना मिलते ही प्रशासन घटना स्थल के लिए रवाना हो गया है।

Samachar First

Recent Posts

अमेरिका की ध्रुवी पटेल के सिर सजा Miss India Worldwide का ताज

समाचार फर्स्‍ट एजेंसी Washington: अमेरिका में ‘कम्प्यूटर इन्फॉर्मेशन सिस्टम’ की छात्रा ध्रुवी पटेल को ‘मिस…

50 mins ago

27 या 28 सितंबर को इंदिरा एकादशी कब है? जानें

Indira Ekadashi 2024 : हिंदू धर्म में आश्विन मास की पहली एकादशी व्रत का…

58 mins ago

दोपहर 12 बजे हिमाचल मंत्रिमंडल की बैठक: क्या होंगे प्रमुख निर्णय?

Shimla:  राज्य मंत्रिमंडल की बैठक शुक्रवार दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की…

1 hour ago

आज का ज्योतिषीय प्रभाव

आज का राशिफल 20 सितम्बर 2024, शुक्रवार मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले,…

1 hour ago

लेह-दिल्ली रूट पर एचआरटीसी की बस सेवा बंद, जून 2025 तक बहाल होगा रूट

अब यात्रियों को मनाली-केलांग-लेह के बीच टैक्सियों में मंहगा सफर करना पड़ेगा Shimla :एचआरटीसी…

15 hours ago

चिकन की दुकानों में स्वच्छता के नियम दरकिनार

Hamirpur:जिला खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा किए गए चिकन की दुकानों के निरीक्षण में स्वच्छता…

16 hours ago