Follow Us:

कांगड़ा: टिप्पर और स्कूटर में टक्कर, महिला की मौत

समाचार फर्स्ट |

कांगड़ा गांव सलोल के पास सड़क हादसे में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई जबकि, एक व्यक्ति घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक शनिवार शाम को गांव सलोल के पास श्री काथला माता मंदिर के समीप एक टिप्पर और एक स्कूटर में टक्कर हो गई।

इस हादसे में स्कूटर सवार महिला की मौत हो गई जबकि, उसका पति घायल हो गया। मृतक महिला सुनीता देवी (35) गांव कोठड़ की बताई जा रही है। वहीं, पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दुर्घटना के कारणों की जांच में जुट गई है।