क्राइम/हादसा

हमीरपुर में दो कारों की टक्कर, पगफेरे की रस्म निभाने ससुराल जा रहे नव दंपत्ति समेत तीन घायल

हमीरपुर: लदरौर के नजदीक दशमल चौक से 100 मीटर आगे बुधवार सुबह करीब पौने 9 बजे दो कारों की आमने सामने टक्कर हो गई। इस टक्कर में दोनों कार सवारों को गंभीर चोटें आई हैं। वहीं, दोनों कारों को भी काफी नुकसान पहुंचा है।

जानकारी के अनुसार पगफेरे की रस्म निभाने ससुराल जा रही दूल्हे की गाड़ी दशमल चौक के नजदीक लदरौर की तरफ से आ रही गाड़ी से जा टकराई। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो लदरौर की तरफ से आ रही गाड़ी को एक स्कूल अध्यापक चला रहा था। जैसे ही उसने कार को लिंक रोड़ की तरफ घुमाना था तो वहीं दूसरी तरफ से आ रही दूल्हे की कार से जा टकराया। ऐसे में दूल्हे की कार में बैठे दूल्हे और दुल्हन को भी चोंटे आई हैं। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।

वहीं, हादसे में दूसरी कार चालक को गंभीर चोटें आई हैं। घायल चालक को भोटा अस्पताल के चिकित्सकों ने नाजुक हालत के चलते हमीरपुर अस्पताल रैफर कर दिया है। जहां उसका उपचार चल रहा है। वहीं भोरंज चौकी प्रभारी सुरम सिंह ने बताया कि पुलिस टीम को मौके पर भेज दिया है और मामले की छानबीन की जा रही है।

Ashwani Kapoor

Recent Posts

चंडीगढ़ सेक्टर 42 कॉलेज में हिमाचल की बेटी ने प्रेरणा ने मारी बाजी

चंडीगढ़ सेक्टर-42 के गवर्नमेंट पीजी गर्ल्स कॉलेज में चल रही चुनाव में हिमाचल प्रदेश के…

16 hours ago

संजौली मस्जिद विवाद को लेकर एमसी आयुक्त के कोर्ट में सुनवाई

सबंधित जेई और वक्फ बोर्ड को लगी फटकार, मामले की 5 अक्टूबर को अगली सुनवाई,जेई…

16 hours ago

इंस्पायर मानक अवार्ड के लिए 15 सितंबर तक छात्र करवा सकते है आवेदन

हमीरपुर, कांगड़ा व चंबा के छात्र लेंगे भाग अभी तक कई स्कूलों ने नहीं किया…

17 hours ago

निबंध लेखन में रितिका ने हासिल किया पहला स्थान

भाषा-संस्कृति विभाग जिला कांगडा़ द्वारा जिला स्तरीय राजभाषा हिन्दीं पखवाडे का आयोजन जी.ए.वी स्कूल कांगडा…

17 hours ago

परशुराम चौक बाजार में जलभराव की समस्या से मिली निजात, व्यापारी खुश

पांवटा साहिब- शहर में जल भराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम द्वारा…

17 hours ago

राज्य में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्धः केवल पठानिया

धर्मशाला, 6 सितम्बर: उपमुख्य सचेतक व विधायक शाहपुर केवल सिंह पठानिया ने आज शाहपुर विधानसभा…

1 day ago