पॉलिटिक्स

सुरेंद्र काकू ने महिला मंडलों को बांटे दस-दस हजार के चेक, कहा- कुछ नेता जनता को कर रहे गुमराह

चलो गांव की ओर प्रगतिशील विकास के लिए अभियान के तहत पूर्व विधायक सुरेंद्र काकू आज खड़ियाड़ा गांव में महिला मंडलो और ग्रामीणों से रूबरू हुए। लोगों को संबोधित करते हुए बीजेपी नेता ने कहा कि जयराम सरकार महिलाओं के सश्क्तिकरण और विकास के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं। महिला मंडलों को पैसे दिये जाए रहे हैं। ये पैसा सीधे उनके बैंक खातों में जमा हो रहा है।

काकू ने बिना नाम लिए कांग्रेस विधायक पर हमला बोलते हुए कहा कि कई नेता महिला मंडलों को बेवकूफ बनाकर बुला रहे हैं कि चेक दिए जाएंगे। लेकिन वहां वे अपने नाम की चिट्ठियां बांट रहे हैं और ये दर्शा रहे हैं कि वे अपनी जेब से पैसा दे रहे हैं। जबकि ये पैसा सरकार का है। इसमें से 2 हजार रुपये जीएसटी का काटा जाता है 2 हजार रुपये दुकानदार लाभ प्रॉफिट काट लेता है और नेता अपने स्वागत करवाने के लिए फूलों के हार, कुर्सियां, स्टेज, तंबू, टेंट, चाय पकोड़े के लिए महिला मंडलों से एक हजार रूपये ले लेते हैं। महिलाओं को कई चक्कर काटने के बाद पांच हजार रुपये मिलते हैं। लेकिन मैं सीधा महिला मंडलों के बैंक खातों में बैंक चेक देकर पूरे 10 हजार रुपये पहुंचा रहा हूं।

उन्होंने कहा कि हम महिला मंडलों को चेक दे रहे हैं और जो बैंक चेक का प्रचार कर रहे हैं वे नेता झूठ का जहर फैलाकर क्षेत्र के लोगों को गुमराह न करें। नफरत की आग न फैलाएं हमारी रिस करें जनता की सेवा करें झूठ का प्रचार करके वोट हासिल करने के लिए गलत हथकंडे ना अपनाएं। जनता में प्यार और भाईचारा की भावना जगाएं। मैं चुनौती देता हूं की जिन चेकों का प्रचार किया जा रहा है उन चैकों को जनता के सामने प्रदर्शित करें।

Ashwani Kapoor

Recent Posts

चंडीगढ़ सेक्टर 42 कॉलेज में हिमाचल की बेटी ने प्रेरणा ने मारी बाजी

चंडीगढ़ सेक्टर-42 के गवर्नमेंट पीजी गर्ल्स कॉलेज में चल रही चुनाव में हिमाचल प्रदेश के…

16 hours ago

संजौली मस्जिद विवाद को लेकर एमसी आयुक्त के कोर्ट में सुनवाई

सबंधित जेई और वक्फ बोर्ड को लगी फटकार, मामले की 5 अक्टूबर को अगली सुनवाई,जेई…

16 hours ago

इंस्पायर मानक अवार्ड के लिए 15 सितंबर तक छात्र करवा सकते है आवेदन

हमीरपुर, कांगड़ा व चंबा के छात्र लेंगे भाग अभी तक कई स्कूलों ने नहीं किया…

17 hours ago

निबंध लेखन में रितिका ने हासिल किया पहला स्थान

भाषा-संस्कृति विभाग जिला कांगडा़ द्वारा जिला स्तरीय राजभाषा हिन्दीं पखवाडे का आयोजन जी.ए.वी स्कूल कांगडा…

17 hours ago

परशुराम चौक बाजार में जलभराव की समस्या से मिली निजात, व्यापारी खुश

पांवटा साहिब- शहर में जल भराव की समस्या से निपटने के लिए नगर निगम द्वारा…

17 hours ago

राज्य में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रदेश सरकार प्रतिबद्धः केवल पठानिया

धर्मशाला, 6 सितम्बर: उपमुख्य सचेतक व विधायक शाहपुर केवल सिंह पठानिया ने आज शाहपुर विधानसभा…

1 day ago