Follow Us:

शिमला में कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार, रेप के आरोप में काट रहा था सजा

|

 

Shimla: कंडा जेल में दुष्कर्म के आरोप में सजा काट रहा एक कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। शनिवार को पुलिस उसे इलाज के लिए IGMC अस्पताल लेकर गई थी। लौटते समय, बालूगंज के तवी मोड़ पर कैदी ने बस में चढ़ते वक्त एक कॉन्स्टेबल को धक्का मारकर भागने का प्रयास किया और सफल रहा।

कैदी की पहचान उत्तर प्रदेश के 24 वर्षीय लवकुश के रूप में हुई है, जो एक किशोरी से दुष्कर्म के मामले में सजा काट रहा था। पुलिस ने तुरंत कैदी की तलाश शुरू कर दी है और शिमला जिले की सीमाओं पर नाकेबंदी कर दी गई है ताकि वह बाहर न जा सके।

शिमला पुलिस के एसपी संजीव गांधी ने जानकारी देते हुए कहा, “कैदी जवान को धक्का देकर फरार हुआ है, हमने तुरंत तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है, जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।”

यह घटना पहली बार नहीं हुई है। दो महीने पहले ढली थाना से भी एक कैदी पुलिस को चकमा देकर भागा था, हालांकि उसे बाद में पकड़ लिया गया था।