Follow Us:

इंदौरा में 9.86 ग्राम चिट्टा सहित दंपति गिरफ्तार, मामला दर्ज़

मृत्युंजय पुरी |

जिला कांगड़ा के इंदौरा में दंपति से 9.86 ग्राम हेरोईन बरामद करने का मामला सामने आय़ा है। एसपी कांगड़ा विमुक्त रंजन के दिशानिर्देश के अनुसार जिला कांगड़ा में नशे के खिलाफ छेड़े विशेष अभियान के तहत आज पुलिस थाना डमटाल के अंतर्गत पड़ते रांची मोड़ मे 9.86 ग्राम चिट्टा बरामद करने में सफलता हासिल की है।

जानकारी के अनुसार एएसपी दिनेश कुमार ने बताया कि  पुलिस टीम के एएसआई कुलदीप चंद जब अपनी टीम सहित गश्त कर रहे थे तो इस दौरान एक बाइक नंबर (PB_35A_1175) पर पुलिस को दंपति की हरकतों पर शक हुआ और उसे रोक कर तलाशी ली गयी तो उनसे 9.86 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। पकड़े गए आरोपी दंपति पंजाब के रहने वाले है।

वहीं, एएसपी ने जानकारी देते हुए बताया की चिट्टे सहित पकड़े गए आरोपी की पहचान रणवीर कलसी पुत्र देसराज वासी नवीपुर जिला गुरदासपुर पंजाब और उसकी पत्नी ममता देवी के रूप में हुई है। पुलिस ने पकड़ी गई नशे की खेप को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाही अमल में लाई जा रही है।