Follow Us:

कांगड़ा: गोशाला में अचानक भड़की आग, 3 मवेशी जिंदा जले

समाचार फर्स्ट |

कांगड़ा के पालमपुर विधानसभा के अंतर्गत आने वाली पंचायत पढियारखर में रहने वाले मिलाप चन्द की गोशाला में अचानक आग लगने से तीन मवेशी जिंदा जल गए। अग्निकांड में करीब पांच लाख का नुकसान आंका जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक अग्निकांड में गाय और उसकी एक बछड़ी और भैंस जल कर मर गई। अग्निकांड की सूचना मिलते ही तहसीलदार पालमपुर ने कानूनगो और पटवारी पंचायत के प्रधान शिव कुमार और अन्य अधिकारियों के साथ मिलकर मौके पर नुकसान का जायजा लिया। घटना की सूचना पंचरूखी पुलिस थाने में दे दी गई है और पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।