Follow Us:

ऊना: गगरेट में क्रेन से गिरा कामगार, मौत

राकेश कुमार |

ऊना के गगरेट में इंडस्ट्री एरिया में एक कामगार की क्रेन पर से गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान सतपाल सिंह निवासी पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार गगरेट के इंडस्ट्री एरिया में पंजाब निवासी सतपाल रोज की तरह काम कर रहा था। वह क्रेन ऑपरेट कर रहा था। इसी दौरान उसका पांव फिसल गया और गिर गया। जिससे सतपाल की मौके पर ही मौत हो गई।

उधर, एसपी दीवाकर शर्मा ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में ले लिया है। पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।