ऊनाः खाना बनाते समय फटा सिलैंडर, आग की चपेट में आकर झुलसा युवक

<p>जिला ऊना के टाहलीवाल स्थित एक पटाखा फैक्टरी के ऊपरी माले में सिलेंडर लीक होने के कारण आगजनी होने का मामला सामने आया है। घटना के दौरान अंदर कमरे में 18 साल का युवक खाना बना रहा था जो आगा की चपेट में झुलस गया। पीड़ित की पहचान उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद निवासी रिंकू कुमार के रूप में हुई है। जिसे इलाज के लिए हरोली अस्पताल ले जाया गया ह</p>

<p>जानकारी के मुताबिक करीब 20 दिन पहले उद्योग में नौकरी शुरू करने वाले रिंकू बुधवार बाद दोपहर उद्योग परिसर में ही एक कमरे में खाना पका रहा था। इसी दारान गैस सिलेंडर लीक होने के कारण कमरे में आगजनी हो गई। रिंकू कुमार आग की चपेट में आ गया। हालांकि उसने और उद्योग में मौजूद अन्य लोगों ने आग पर काबू पाने के प्रयास किए।</p>

<p>कमरे में रखे किसी कैमिकल ने भी आग पकड़ ली जिससे आग और फैल गई। उद्योग प्रबंधकों ने फौरन फायर ब्रिगेड को मामले की सूचना दी। जिसके बाद दमकल टीम ने मौके पर पहुंच आग बुझाई। हालांकि पटाखा फैक्टरी में बड़ा हादसा होने से टल गया। टाहलीवाल पुलिस चौकी इंचार्ज मदन लाल ने बताया कि रिंकू कुमार की टांगें हादसे में झुलस गई हैं। जिसका हरोली अस्पताल में इलाज जारी है।</p>

Samachar First

Recent Posts

हिमाचल प्रदेश मे 1.92 लाख किसान कर रहे प्राकृतिक खेती

हिमाचल प्रदेश मे 1.92 लाख किसान कर रहे प्राकृतिक खेती , प्रदेश मे 28 हजार…

1 hour ago

कांग्रेस सत्ता में आई तो पहली नौकरी की गारंटी पक्की: आनंद शर्मा

कांग्रेस सत्ता में आई तो पहली नौकरी की गारंटी पक्की: आनंद शर्मा पीएम मोदी का…

1 hour ago

मतदाताओं को मतदान का संदेश देने के लिए साइकलिंग एक्सपीडिशन स्पीति पहुंची

दुनिया के सबसे ऊंचे पोलिंग बूथ टशीगंग से साइकिल सवार देश के मतदाताओं को मतदान…

8 hours ago

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू-माफिया: CM

राजनीतिक मंडी में बिके हमीरपुर जिला के तीन विधायक खनन व भू- माफिया : मुख्यमंत्री…

8 hours ago

बैजनाथ सहित अन्य विधानसभा क्षेत्र में सहायक मतदान केन्द्र होंगे स्थापित

विधानसभा क्षेत्र 20-बैजनाथ (अ.जा.) के 99-बड़ाभंगाल और 54-कसौली (अ.जा.) के 27-ढिल़्लों में सहायक मतदान केन्द्र…

8 hours ago

हिमाचल की चारों सीटों पर प्रचंड बहुमत से कमल खिलेगा: BJP

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा द्वारा हिमाचल प्रदेश के नूरपुर, चंबा…

8 hours ago