Follow Us:

बिलासपुर: गोबिंद सागर झील में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

समाचार फर्स्ट |

बिलासपुर के बागछाल पुल के नीचे गोबिंद सागर झील में एक अज्ञात व्यक्ति का शव तैरता हुआ मिला है। शव काफी गल-सड़ चुका है। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है लेकिन, यह देखने में नेपाली मूल का व्यक्ति लग रहा है।

वहीं, पुलिस ने शव को स्थानीय लोगों की मदद से बाहर निकाला। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। शव 8 से 10 दिन पुराना लग बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार मृतक की उम्र 40 साल के करीब है।

एसपी बिलासपुर अशोक कुमार ने बताया कि बागछाल पुल के पास शव मिला है। शव की शिनाख्त की जा रही है। मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई की जा रही है।