Follow Us:

बिलासपुरः गोविंद सागर झील में तैरता मिला व्यक्ति का शव

सुनील ठाकुर, बिलासपुर |

जिला बिलासपुर शहर के साथ लगती गोविंद सागर झील में शनिवार को एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार  स्थानीय शहर के साथ लगती गोविंद सागर झील में शनिवार को कुछ लोगों ने नाले रे नौण के पास एक व्यक्ति के शव को पानी में तैरते हुए देखा। उन्होंने तुरंत इस संबंध में  पुलिस को सूचित किया।

पुलिस ने तुरंत शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बाद में इस व्यक्ति की पहचान प्रकाश 60 साल निवासी चलहैली के रूप में हुई है। अभी तक अन्य कारणों का पता नहीं चल पाया है। बहरहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है । एसएचओ जसवंत सिंह ने मामले की पुष्टि की है और पुलिस ने मामला दर्ज़ कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है