Follow Us:

ऊना: बस स्टैंड पर व्यक्ति का शव बरामद, जांच में जुटी पुलिस

रविंदर कुमार |

ऊना के दौलतपुर चौक के बस स्टैंड पर एक व्यक्ति का शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान अनिल कुमार (44) निवासी डोलवाह रोड़ दौलतपुर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार के अनुसार मृतक अनिल परिवार से अलग रहता था और किडनी की बीमारी से पीडि़त था। उसे अक्सर बाजार में इसी तरह भटकते देखा जाता था। शायद यही वजह रही कि रात को मृतक अनिल बस स्टैंड पर लेट गया और वहीं उसकी मृत्यु हो गई।

वहीं, चौकी प्रभारी राजेंद्र पठानिया ने बताया कि पुलिस ने मृतक अनिल के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा इससे पहले परिवार को सूचित कर दिया है। उन्होंने बताया कि मौत के कारण का पता पोस्टमार्टम के बाद चलेगा। पुलिस ने जांच और आगामी करवाई शुरू कर दी है।