हमीरपुरः डैम में नहाने उतरा व्यक्ति की डूबाने से हुई मौत, परिजनों ने रात 12 बजे स्वयं ढूंढा शव

जिला हमीरपुर के पुलिस थाना भोरंज के तहत समलोग गांव में बने डैम में नहाने उतरे तीन दोस्तों में से एक व्यक्ति डूबने से मौत हो गई है। हालांकि ग्रामीणों और पुलिस ने देर रात तक उसे डैम के आसपास ढूंढा लेकिन उसका कोई पता नहीं चला है। अंधेरा और पानी अधिक होने के कारण सर्च अभियान रात को बंद किया गया। लेकिन परिवार के सदस्यों ने रात को करीब 12 बजे फिर खोज की और बांस के सहारे शव को ढूंढ लिया। हलांकि पुलिस ने मंगलवार सुबह दोबारा सर्च अभियान को कहा था।

बता दें कि सोमवार शाम को वीरेंदर कुमार पुत्र अमर सिंह उम्र 45 साल गांव मालियां अपने दो दोस्तों के साथ समलोग के पास बने डैम में नहाने गया। तीनों डैम में कूदे लेकिन, वीरेंद्र जब कूदने के बाद बाहर नहीं निकला तो दोनों युवकों ने इसकी सूचना पुलिस और लोगों को दी। पुलिस और लोग घटना स्थल पर पहुंचे और तलाश शुरू की। लेकिन देर रात तक वीरेंद्र का कोई सुराग नहीं लगा।

पुलिस रात 9 बजे तक वीरेंद्र को तलाशती रही। लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया है। जबकि अन्य दो  युवकों को पुलिस साथ ले गई है। गुम हुऐ वीरेंद्र की तलाश अब सुबह होगी। रात को अंधेरा होने और पानी ज्यादा होने के चलते तलाश बंद कर दी गई। लेकिन परिवार के सदस्यों ने रात को करीब 12 बजे शव को ढूढ़ लिया जिसकी इतलाह पुलिस को भी दे दी गई।  वीरेंद्र बस्सी बाजार में फोटोग्राफर की दुकान करता है। मौके पर पँहुच पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये जिला अस्पताल हमीरपुर में शव भेज दिया है।

एसएचओ भोरंज सीआर चौधरी का कहना है कि वीरेंदर कुमार के डूबने की सूचना मिली। पुलिस तलाश के लिये मौका पर गई थी। अंधेरा और ज्यादा पानी होने के चलते रात को तलाश बंद कर दी थी। मंगलवार सुबह तलाश शुरू की जानी थी। लेकिन परिजनों ने रात को ही लैश को ढूंढ लिया। जिसके बाद शव को कब्जे में लेकर हमीरपुर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Samachar First

Recent Posts

धर्मशाला में 29 से वन विभाग की राज्य स्तरीय स्पोर्ट्स और ड्यूटी मीट

सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी होगा आयोजन Dharamshala: जिला मुख्यालय धर्मशाला में 25वीं स्टेट लेवल…

9 mins ago

ग्रीन एनर्जी प्रोजेक्ट में बड़ा घोटाला, विक्रम सिंह ठाकुर का बड़ा दावा

स्कैम की जांच करवाए, नहीं तो भाजपा करेगी बड़े आंदोलन का आगाज धर्मशाला। पूर्व उद्योग…

21 mins ago

रेणुका विधानसभा क्षेत्र को उप मुख्यमंत्री का तोहफा, 2.40 करोड़ के विकास कार्यों का शुभारंभ

नाहन। उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने आज जिला सिरमौर के श्री रेणुका जी विधान सभा…

15 hours ago

जानें कौन सी योजना देगी 1% ब्याज पर 20 लाख का शिक्षा ऋण

Shimla: डॉ. वाईएस परमार ऋण योजना को सुक्‍खू सरकार ने विस्‍तार दिया है। योजना…

16 hours ago

28 सितंबर को शांतिपूर्ण प्रदर्शन, फैसला न आने पर जेल भरो आंदोलन

Shimla: संजौली अवैध मस्जिद विवाद शांत नहीं हुआ है। 28 सितंबर को देवभूमि संघर्ष…

16 hours ago

कंगना का कांग्रेस पर करारा वार: कांग्रेस को बच्चे पालने का शौक, पप्पू और बहन की हरकतें बचकानी

Mandi: मंडी के गोहर में एक कार्यक्रम में सांसद कंगना ने कांग्रेस के शीर्ष…

17 hours ago