Follow Us:

ऊना: टीहरा में छत से गिरकर व्यक्ति की मौत

रविंदर कुमार |

ऊना के बंगाणा में पंचायत टीहरा में छत से गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान राज कुमार निवासी टिहरा के रूप में हुई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात 40 वर्षीय राज कुमार अपने मकान की छत पर सोया हुआ था कि रात ढेड़ बजे के  करीब अचानक बारिश लग पड़ी।

बताया जा रहा है कि राज कुमार का बिस्तर उठाते वक्त अचानक पैर चादर में फंस गया और वह छत से नीचे गिर गया। राज कुमार को ऊना अस्पताल ले जाया गया। जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसपी दिवाकर शर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।