Follow Us:

ऊना: मकान की छत से गिरने पर व्यक्ति की मौत

रविंदर कुमार |

ऊना के बंगाणा में बल्ह में एक व्यक्ति की घर की छत से गिरने पर मौत हो गई। मृतक की पहचान सुरेंद्र कुमार निवासी बल्ह खोली के रूप में हुई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार सुरेंद्र (33) रविवार रात को अपने घर की दूसरी मंजिल पर सोया हुआ था। रात करीब 12 बजे वह शौच के लिए उठा तो उसका पांव फिसल गया। जिससे वह छत से नीचे आ गिरा। परिजनों ने तुरंत उसे लहूलुहान हालत में ऊना अस्पताल पहुंचाया।

जहां से गंभीर हालत में उसे चंडीगढ़ PGI रेफर कर दिया गया लेकिन, उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। उधर, एएसपी अमित शर्मा ने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक के परिजनों से पूछताछ की जा रही है।