Follow Us:

पालमपुर: विवाहिता की जहर खाने से मौत, पति समेत 4 गिरफ्तार

समाचार फर्स्ट |

पालमपुर के बोदल गांव में एक विवाहिता की जहर खाने से मौत का मामला सामने आया है। मृतका के पिता की शिकायत पर उसके पति, जेठ, सास और ससुर को गिरफ्तार किया गया है।

जानकारी के मुताबिक मृतका के पिता ने पुलिस में शिकायत की है कि उसकी बेटी को उसका पति और ससुराल के लोग प्रताड़ित करते थे। सोमवार को भी उसके साथ मारपीट हुई थी। जब वह उसके यहां गए तो उन्हें किरण के जेठ ने डराया और धमकाया।

इसके बाद मंगलवार शाम को उनको जानकारी मिली कि उनकी बेटी की मौत जहर खाने से हुई है। उन्होंने आरोप लगाया  है कि उनकी बेटी की हत्या की गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मृतका के पति रमेश, जेठ राजेश, सास रक्षा देवी और ससुर प्रीतम को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका का 11 महीने का लड़का भी है। डीएसपी विकास धीमान ने मामले की पुष्टि की है।